विजेता टीम को शील्ड देते ओमप्रकाश सागर। संवाद
बिल्सी। बदायूं रोड पर स्थित मैदान पर रविवार की रात को हुए एवेंजर प्रीमियर लीग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रिसौली और संभल की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें संभल की टीम ने जीत दर्ज की।
आयोजक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल संभल और रिसौली की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें संभल की टीम ने जीत दर्ज कर शील्ड पर कब्जा किया। बाद में पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर ने विजेता रही संभल की टीम को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी। जबकि उपविजेता रही रिसौली टीम को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई। इस मौके पर सुमित वार्ष्णेय, डॉ. सुनील कुमार, जीतू सैनी, इशू माहेश्वरी, सनी ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद