चुनाव के दौरान भी उठा था मुद्दा
बिसौली के एसडीएम और तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने बुधवार देर शाम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उनकी सिर्फ एक ही मांग थी कि पहले पूरी पक्की सड़क बनवाओ, फिर कोई बात सुनेंगे। यहां बता दें कि बीते लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने की ग्रामीणों की घोषणा से प्रशासन में खलबली मच गई थी।
करते रहे मांग, मिलता रहा कोरा आश्वासन
ऐसा नहीं है कि गांव ढोरनपुर के ग्रामीणों ने इस कच्चे मार्ग पर पक्की सड़क बनवाने की मांग पहली बार की हो। इससे पहले भी ग्रामीण समय-समय पर मांग करते आ रहे हैं, लेकिन आजतक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिले आश्वासन और आज तक सड़क निर्माण का कार्य न होने के चलते अब ग्रामीण आश्वासन के बाद भी मानने के लिए तैयार नहीं।