फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्कूलों के विलय के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बच्चों की कम संख्या पर स्कूल विलय का विरोध करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। स्कूलों के विलय से आक्रोशित इंद्राई और चीलपुरा के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में जो स्कूल बनवाए गए थे, उन्हें सरकार बंद करवा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि विलय उन्हें मंजूर नहीं हैं। इससे बच्चों के भविष्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। अगर विलय को स्थगित नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कादरचौक ब्लाॅक के पांच प्राथमिक विद्यालयों को छात्रों की संख्या कम होने पर अन्य स्कूल में संबद्ध किया गया है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह स्कूल के बाहर शिक्षा विभाग और शासन के विरुद्ध नारेबाजी की। कहा कि शासन के इस फैसले से बच्चों को ज्यादा दूरी तय करनी पड़ेगी और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। कहा कि गांव के लोगों ने स्कूल बनाने के लिए जमीन दान में दी थी, ताकि उनके बच्चे शिक्षा प्राप्त कर सकें। प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रधान शिवराज, रतीराम, अशोक, रामप्रसाद, नेकसू, दीनदयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें