फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ग्रामीणों ने भैंस चोरों को पकड़कर पीटा, सिपाही से की हाथापाई, चार घंटे चला हंगामा

Sat, 07 Sep 2024 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। चार घंटे तक हंगामा हुआ। पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों के चंगुल से चोरों को छुड़ाया और थाने ले गई।  
 
विज्ञापन
गांव में जुटी भीड़, पुलिस की गाड़ी में बैठा घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस चोरी करके ले जा रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई की गई। भीड़ ने चोरों के लोडर वाहन में तोड़फोड़ की। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे भी भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। एक सिपाही की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उससे हाथापाई तक कर दी गई। पुलिस करीब चार घंटे तक गांव में फंसी रही। ग्रामीण पुलिस की गाड़ी आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे। पीएसी के पहुंचने के बाद पुलिस चोरों को ग्रामीणों से बचाकर कोतवाली में ला पाई।

विज्ञापन


भैंस चोरी की घटना संजरपुर के मजरा पाल का नगला गांव में शुक्रवार आधी रात बाद करीब तीन बजे की है। चोर गांव के योगेंद्र मौर्य की भैंस खोलकर जंगल की ओर निकले तो आहट होने पर ग्रामीण जाग गए। खोजबीन के दौरान ही संजरपुर के पास लोडर वाहन में भैंस लादकर ले जाते दिख गए। शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंच गए। 

ग्रामीणों की भीड़ ने चोरों के चंगुल से पहले भैंस मुक्त कराई फिर दोनों चोरों को दबोच लिया। पकड़े गए चोरों ने खुद को बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव सेंधा निवासी लटूरी और जसवीर मौर्य बताया। दोनों सगे भाई हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस से ग्रामीण उलझ गए। वह चोरों को पुलिस को देने को राजी नहीं थे। हल्का के सिपाही ने बचाव किया तो उससे हाथापाई की गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चोरों के पिकअप वाहन में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
भीड़ ने आगे नहीं बढ़ने दी पुलिस की गाड़ी 
सिपाही की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ आ गए। हालात बेकाबू होते देख सीओ शक्ति सिंह ओर आसपास थानों से फोर्स बुला लिया। पुलिसकर्मियों ने चोरों को अपने वाहन में बैठा लिया, लेकिन भीड़ पुलिस की जीप को आगे नहीं बढ़ने दे रही थी। 

सीओ और एसडीएम सदर एसपी वर्मा ने जब भी पुलिस वाहन को निकालने की कोशिश की, तब-तब उन्हें भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे तक हंगामा होता रहा। भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। पीएसी के पहुंचने के बाद पुलिस चोरों का कोतवाली ले जाने में सफल हुई। पुलिस ने भैंस मालिक तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनमें लटूरी अैर जसवीर नामजद है। दोनों का मेडिकल भी कराया गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें