फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुम्हारी बेटी हमारे कब्जे है': लापता युवती की मां को धमकाकर ठगे 25 हजार रुपये, जबलपुर का जालसाज गिरफ्तार

Sat, 07 Sep 2024 04:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

मध्य प्रदेश में जबलपुर के रहने वाले संकेत यादव ने सहसवान की महिला को धमकाकर उससे 25 हजार रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने छानबीन की तो जो नंबर ट्रेस हुआ उसको देखकर एसओजी की टीम ने उसको पहचान लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के जबलपुर के ठग को बदायूं पुलिस ने करीब सात माह में दूसरी बार पकड़कर शुक्रवार को पुन: जेल भेज दिया। आरोपी ने सहसवान की महिला से 25 हजार रुपये की ठगी की थी। उसकी गुमशुदा लड़की को अपने पास होना बताकर खाते में रुपये डलवा लिए थे।  

विज्ञापन


पुलिस की पकड़ में आया संकेत यादव मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के थाना पाटन क्षेत्र के थापक वार्ड पाटन का रहने वाला है। संकेत ने बताया कि सोशल मीडिया से उसको सहसवान क्षेत्र के गांव निची निनहोर निवासी गीता पत्नी धर्मेश पाल का नंबर मिला। डिटेल देखी तो पता चला कि गीता की बेटी लापता है। उसने लड़की बरामद करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर डाला था। 

ठग ने फोन नंबर पर बात की और बताया कि तुम्हारी बेटी हमारे कब्जे में है। जल्दी से 25 हजार रुपये खाते में डाल दो। अगर रुपये नहीं डाले या कोई चालाकी की तो बेटी की हत्या कर उसके शरीर को तेजाब डालकर जला दिया जाएगा। महिला ने घबराकर रुपये युवक के खाते में डाल दिए। इसके बाद युवक ने कोई बात की न ही लड़की का ही पता चला।  
विज्ञापन


Trending Videos

एसओजी टीम ने पकड़ा 
महिला ने सदर कोतवाली में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन की तो जो नंबर ट्रेस हुआ उसको देखकर एसओजी की टीम ने उसको पहचान लिया। पता चला कि ठग संकेत यादव ही है, जो महिला की आवाज निकालकर, महिला अफसर बनकर सराफा व मोबाइल के दुकानदारों से ठगी करता है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार को संकेत की लोकेशन बदायूं में मिली तो कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने पुरानी चुंगी के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  

गैंग के छह अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस
संकेत यादव 2016 में एक चोरी के मामले में जेल गया था। वर्ष 2021 में स्थानीय पुलिस ने उसे तमंचे के साथ पकड़ा था। जब जमानत पर छूटकर आया तो साइबर ठगी शुरू कर दी। एक साल पहले 2023 में जबलपुर की पाटन थाना पुलिस ने ठगी करने के आरोप में उसे पकड़ा था। छूटने के बाद तब से वह ठिकाने बदलकर रह रहा था। उसकी गैंग में इरशाद खां, राजुल दुबे, शिशांत सैन, आदित्य धारिया, राहुल आदि शामिल हैं। ये सभी जबलपुर के रहने वाले हैं। पुलिस इनकी भी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन

जिले की पुलिस ने दूसरी बार भेजा जेल
संकेत यादव शुक्रवार को जिले से दूसरी बार जेल भेजा गया है। पहली बार वह 28 फरवरी 2024 को उझानी कस्बे के दीपक ज्वैलर्स के मालिक आलोक अग्रवाल को ग्वालियर की फर्जी एसपी आराध्या चौहान बनकर ठगी के मामले में जेल गया था। 

आरोपी संकेत यादव ने महिला की गुमशुदा पुत्री को अपने पास होना बताया था। उससे 25 हजार रुपये भी ठग लिए थे। ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके अन्य छह साथियाें की भी तलाश की जा रही है। - ब्रजेश कुमार सिंह, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें