फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिल्ली हाईवे पर बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, दो युवक गंभीर घायल

Thu, 05 Jun 2025 03:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

बदायूं के उझानी में फसल की रखवाली करने खेत पर जाते समय ग्रामीण को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बुलंदशहर जिले के बाइक सवार दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे दिल्ली हाईवे पर हजरतगंज गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने हुआ। हजरतगंज निवासी राजेश शर्मा उर्फ राजू (49) पुत्र स्व. महेशचंद्र का गांव के पास ही खेत है। फसल की रखवाली को वह घर से निकल कर कुछ दूर आगे ही बढ़ पाए थे कि पीछे से बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक राजेश के परिवार के लोग पहुंच गए। आसपास के लोगों की काफी भीड़ लग गई। राजेश के जीवित होने की आस में परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल भी ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें-  UP News: पति को बेहोश कर जान से मारने की कोशिश, पत्नी और ससुरालवालों ने रची साजिश, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर के रहने वाले हैं बाइक सवार 
बाइक सवार दोनों युवक घायल हुए हैं। वह बुलंदशहर जिले में डिबाई के निवासी बताए गए हैं। हालत गंभीर होने की वजह से वह अपने नाम नहीं बता पाए। उनकी बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। मृतक के भाई विद्युत विभाग में संविदा पर तैनात लाइनमैन नीरज ने बताया कि राजेश की शादी नहीं हुई थी। वह खेती करते थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार अपराह्न पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। नीरज ने बाइक सवार अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें