फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन के पदा​धिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बदायूं। अवैध कब्जों व घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने शनिवार को मालवीय आवास पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने कहा कि यह केवल चेतावनी नहीं, बल्कि एक गंभीर संकट का संकेत है। उनके अनुसार समाज की आस्था, संस्कृति और सामाजिक व्यवस्था पर संगठित रूप से प्रहार किए जा रहे हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रांत गो रक्षा प्रमुख संजीव प्रजापति ने विभिन्न राज्यों के मामलों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि युवतियों को निशाना बनाकर शोषण, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण जैसी घटनाएं हो रही हैं। साथ ही सार्वजनिक व सरकारी भूमि, रेलवे संपत्ति समेत अन्य स्थानों पर अवैध कब्जों को भी गंभीर समस्या बताया।
मातृ शक्ति संयोजिका प्रतिभा गुप्ता ने मांग की कि ऐसे मामलों में शामिल तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध कब्जों को तत्काल हटाने और जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून लागू किए जाएं। इस दौरान जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, महेशा सिंह, डीएन शर्मा, उत्कर्ष मिश्रा, नीरज कोचर, अरविंद अग्रवाल, नीरज शर्मा, राजेश बाबू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें