फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्मार्ट मीटर बाइपास करने पर छह कनेक्शनधारकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। बिजली निगम की टीम ने बिनावर थाना क्षेत्र के दो गांवों में स्मार्ट मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करते छह कनेक्शन धारकों को पकड़ा है। इन सभी के खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अवर अभियंता सतीश चंद्र के नेतृत्व में विभाग की टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान गांव व्योर और तिसंगा में घरेलू कनेक्शनों की पड़ताल की गई। पाया गया कि स्मार्ट मीटर में बैलेंस खत्म होने के बाद उपभोक्ता अलग से केबल डालकर बिजली का उपयोग कर रहे थे। पकड़े गए उपभोक्ताओं में व्योर निवासी धर्मपाल, बदन सिंह, चंद्रावती और तिसंगा निवासी शिव सिंह, सत्यवान, खलील शामिल हैं। अवर अभियंता सतीश चंद्र ने इन सभी छह लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें