फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

870 को बूस्टर डोज, 50 हजार से ज्यादा लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
टीकाकरण केंद्र पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बृहस्पतिवार को जिले में 383 टीकाकरण केंद्रों पर 50 हजार से ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया। तीसरे दिन 870 लोगों ने वैक्सीन की बूस्टर डोज भी ली। बृहस्पतिवार को 12 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को भी टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को 383 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। 111 केंद्रों पर 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओें को टीका लगाया गया। 272 केंद्रों पर 18 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया गया। बृहस्पतिवार को 17 केंद्रों पर 870 स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी, फ्रंट लाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज दी गई। 383 केंद्रों पर कुल 50108 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें 9156 लोगों ने पहला और 27323 लोगों ने कोरोना का दूसरा टीका लगवाया।
बूस्टर डोज लेने वालों में सबसे ज्यादा 272 लोग बदायूं शहर क्षेत्र में रहे। जगत में एक और ककराला में एक भी बूस्टर डोज नहीं लगवाई गई। बृहस्पतिवार को 111 केंद्रों पर 12881 छात्र-छात्राओं को भी टीका लगाया गया। एसीएमओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि बृहस्पतिवार को 50 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 870 बूस्टर डोज भी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें