फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 202 लोगों को दी गई बूस्टर डोज, 46 हजार से ज्यादा को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार से जिले में बूस्टर डोज देने का काम शुरू हो गया। पहले दिन जिले में चार केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग के 202 कर्मचारियों को बूस्टर डोज दी गई। जिले में कुल 386 केंद्रों पर सोमवार को 49643 लोगों को टीका लगाया गया। 103 केंद्रों पर 9416 किशोर और किशोरियों को पहला टीका लगाया गया।
विज्ञापन

किशोर और किशोरियों को टीका लगाने का अभियान तीन जनवरी से शुरू हुआ था। 15 जनवरी तक जिले में 2.19 लाख किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जाना है। लगातार खराब मौसम के कारण किशोर-किशारियों का टीकाकरण रफ्तार नहीं पकड़ रहा था। सोमवार को इसमें कुछ तेजी आई। सोमवार को 103 केंद्रों पर 9416 किशोर-किशोरियों को टीका लगाया गया। 7145 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 32880 लोगों ने सोमवार को दूसरी डोज ली।
सोमवार को पहले दिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज देने का काम चालू हो गया। पहले दिन इसके लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए। इनमें बदायूं में 144, बिसौली में 48, इस्लामनगर में दो और सालारपुर में आठ लोगों ने वैक्सीन की बूस्टर डोज ली। नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि सोमवार से बूस्टर डोज देने का काम चालू हो गया है। किशोर और किशोरियों का टीकाकरण भी रफ्तार पकड़ रहा है। सोमवार को जिले में 49 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें