फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 केंद्रों पर सात हजार से ज्यादा लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
बिसौली सीएचसी पर टीका लगवाती महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मंगलवार को 83 केंद्रों पर 7603 लोगों ने लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान 1067 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। मंगलवार को 6500 कोविशील्ड वैक्सीन की सप्लाई मिली है।
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी से कुछ दिन से टीकाकरण की रफ्तार धीमी थी। सोमवार को वैक्सीन की उपलब्धता हुई तो 103 केंद्रों पर 12362 को टीका लगाया गया। मंगलवार को टीकाकरण केंद्रों की संख्या कम कर दी गई। इस दौरान 7603 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। बुधवार को भी टीकाकरण होगा। एसीएमओ डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि जिले को कोविशील्ड वैक्सीन की 6500 डोज की सप्लाई मंगलवार को मिल गई है। बुधवार को भी टीकाकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें