बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा सत्र 2021 के लिए सामाजिक विज्ञान परिषद का चुनाव शनिवार को हुआ। इसमें उर्मिला को अध्यक्ष चुना गया। जबकि पूनम को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं चुनी गई छात्राओं को शिक्षिकाओं ने पद के दायित्वों के बारे में जानकारी दी।
शनिवार को कॉलेज में प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा के निर्देशन पर सामाजिक विज्ञान परिषद का चुनाव किया गया। इसमें उर्मिला को सबसे ज्यादा 37 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पर पूनम को 31 मत, महामंत्री पद के लिए शिवांगी को 28 मत मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर संजना को निर्विरोध चुना गया। कार्यकारिणी परिषद के पांच सदस्य नेहा, रोहिणी, प्रियांशी, अंबिका व खुशी को निर्विरोध चुना गया। जबकि संयुक्त सचिव पद पर हुए चुनाव में सुमन व ममता को 25 -25 मत प्राप्त हुए।
उप प्राचार्या डॉ. गार्गी बुलबुल ने छात्राओं से चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। मतदाता कोऑर्डिनेटर/एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इति अधिकारी ने चुनाव जीतने वाली छात्राओं से कहा कि आज से आप की जिम्मेदारी अन्य छात्राओं की अपेक्षा ज्यादा हो जाती है। उन्होंने सभी चुनी गई छात्राओं को उनके पदों के दायित्वों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. उमा सिंह गौर व डॉ. इंदु शर्मा ने छात्राओं को चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण नियम बताए। इसके साथ ही डॉ. श्रद्धा, डॉ. सोनी, शालू गुप्ता, बबिता मौजूद रहीं।