फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलापुर के निजी अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। तेज बुखार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई सात साल की बच्ची की मंगलवार रात मौत हो गई। परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया तो पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी सोनू की सात साल की बेटी धानी को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिवार ने पहले गांव के डॉक्टर को दिखाया। फिर मंगलवार को अलापुर के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां मंगलवार रात साढ़े नौ बजे धानी की मौत हो गई। तब परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि जांच कर रहे हैं। परिवार कार्रवाई चाहेगा तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें