बता दें कि कोरोना काल से पहले जन्माष्टमी मेलों के नाम पर नौटंकी की अनुमति लेकर आयोजन किए जाते थे। अब प्रशासन ने कोविड गाइडलाइन की वजह से ऐसे किसी आयोजन को अनुमति नहीं दी है, बावजूद इसके पुलिस से साठगांठ करके डांस पार्टी संचालित की जा रही हैं।
एक ओर बदायूं में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है, वहीं जन्माष्टमी मेलों की अनुमति न मिलने के बाद भी शहर के आसपास गांवों में नौटंकी के नाम पर डांस पार्टी में भीड़ जुटाई जा रही है। कस्बा गुलड़िया व बरातेगदार गांव में दो दिन से डांस पार्टी चल रही है जिसमें डांसर फूहड़ता भरे अंदाज में फिल्मी गानों पर डांस कर रही हैं।
विज्ञापन
डांसरों पर जमकर नोट भी लुटाए जा रहे हैं। गुलड़िया कस्बे में हुई डांस पार्टी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दो डांसर अश्लील अंदाज में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। आसपास काफी भीड़ है और शोर मच रहा है।
बता दें कि कोरोना काल से पहले जन्माष्टमी मेलों के नाम पर नौटंकी की अनुमति लेकर आयोजन किए जाते थे। अब प्रशासन ने कोविड गाइडलाइन की वजह से ऐसे किसी आयोजन को अनुमति नहीं दी है, बावजूद इसके पुलिस से साठगांठ करके डांस पार्टी संचालित की जा रही हैं। एसपी सिटी का कहना है कि बिना अनुमति ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं तो उन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाएगी।