फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : शिक्षकों को इस बार मिलेगा बढ़ा हुआ पारिश्रमिक

Thu, 21 Nov 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा की कॉपियां जांचने वाले शिक्षकों को अब अधिक धनराशि मिलेगी। शासन ने परीक्षा केंद्र और मूल्यांकन समेत संकलन केंद्रों पर काम करने वाले प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों के पारिश्रमिक दरों में इजाफा किया है। हाईस्कूल में पहले 11 रुपये मिलते थे, जिसकी जगह अब 14 रुपये और इंटरमीडिएट में 13 की जगह 15 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने वाले शिक्षक लगातार पारिश्रमिक धनराशि को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में शासन की ओर से पांच साल बाद इस धनराशि को बढ़ाया गया है। इसके तहत केंद्र व्यवस्थापकों को अब प्रति पाली 100 रुपये और प्रतिदिन 200 रुपये पारिश्रमिक मिलेगा। अभी तक यह प्रति पाली 80 रुपये और प्रतिदिन 160 रुपये हुआ करता था। इसी तरह अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों को प्रति पाली 60 रुपये और प्रतिदिन पारिश्रमिक 120 रुपये कर दिया गया है। अभी तक यह प्रति पाली 53 रुपये और प्रतिदिन 106 रुपये था। वहीं शासन की ओर से कक्ष निरीक्षकों को प्रतिदिन का पारिश्रमिक 96 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है।
शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं को चेक करने के लिए धनराशि बढ़ाकर दी गई है। हाईस्कूल में पहले 11 रुपये मिलते थे। जिसकी जगह अब 14 रुपये और इंटरमीडिएट में 13 की जगह 15 रुपये दिए जाना तय किया गया है।
विज्ञापन


33 की जगह अब लिपिकों को मिलेंगे 40 रुपये प्रति पाली
-इस बार से लिपिकों को प्रति पाली 33 रुपये की जगह 40 रुपये दिए जाएंगे। बंडल वाहक को 16 की जगह 20 रुपये, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को प्रति पाली 26.50 रुपये की जगह 30 रुपये मिलेंगे। संकलन केंद्र मुख्य नियंत्रक को प्रतिदिन 67 की जगह 75 रुपये और उपनियंत्रक को 53 रुपये की जगह 60 रुपये मिलेंगे।
-
तृतीय श्रेणी कर्मचारियों का पारिश्रमिक भी बढ़ा
-तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों का पारिश्रमिक अब 30 रुपये से 40 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 14 रुपये की बजाए 20 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। मूल्यांकन केंद्र मुख्य नियंत्रक व उप नियंत्रक को प्रति परीक्षक छह रुपये की बजाए आठ रुपये मिलेंगे।

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में ड्यूटी करने वाले व कॉपियों को जांचने वाले सभी कर्मचारियाें के पारिश्रमिक में बढ़ोत्तरी की गई है। जो इस बार की परीक्षा से लागू होगी। - डाॅ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें