उझानी। एमजीपी कॉलेज के मैदान पर चल रही परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। दहेमू के प्रतिभागियों ने न्याय पंचायत स्तर पर पहला स्थान पाकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, अहीरवारा दूसरे नंबर पर रहा।
समापन सत्र में न्याय पंचायत स्तर पर दहेमू को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। अहीरवारा न्याय पंचायत क्षेत्र उप विजेता रहा। दोनों टीमों के प्रतिभागियों को खंड शिक्षाधिकारी प्रशांत राठौर ने पुरस्कृत किया। खो- खो में प्राथमिक स्तर पर बसंतनगर की टीम और कबड्डी में अहीरवारा ने प्रथम स्थान पाया। सौ मीटर दौड़ में विकास, दो सौ मीटर में अनुराग, लंबीकूद में हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू के अनुराग ने बालक और बालिका वर्ग में रियोनइया की लक्ष्मी व हरहरपुर की छाया ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। प्राथमिक बालक वर्ग में पीरवट्टू के मोहित, बालिका वर्ग में सकरीजंगल की सलौनी और अचौरा की प्रतिज्ञा व्यक्तिगत चैंपियन रही।
इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, रामदास, वेद प्रकाश पाल, मनीष कुमार, शिवकुमार यादव, राजीव कुमार, लवकुमार शर्मा, संतोष उपाध्याय और प्रवीण सक्सेना आदि मौजूद रहे।