फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को मार्कशीट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को अभी मार्कशीट के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। पहले पांच जून तक मार्कशीट पहुंचने की संभावना थी। अब जिले में 15 जून तक आएगी।
विज्ञापन


जनपद में इस बार हाईस्कूल में 35834 विद्यार्थी पंजीकृत थे। उसके सापेक्ष 33154 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 29700 ने परीक्षा पास की है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 32219 छात्र पंजीकृत थे और 31063 ने परीक्षा दी, जिसमें से 20254 परीक्षार्थी पास हो गए थे। इंटरमीडिएट के बाद दूसरे कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश लेने के लिए अंक पत्र व प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। लेकिन अभी तक मार्कशीट नहीं मिली है। विद्यार्थियों को इसके लिए 15 जून तक का इंतजार करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों ने अगली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं।
डीआईओएस प्रवेश कुमार ने बताया कि अभी स्कूटनी का कार्य चल रहा है। जून में मार्कशीट आने के बाद कॉलेज में भेज दी जाएगी। पहले पांच जून तक मार्कशीट आने की संभावना थी। अब 15 जून तक मार्कशीट आएगी। उन्होंने कहा इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी होने वाली मार्कशीट में कुछ बदलाव किए गए हैं। इस बार परीक्षार्थियों को दी जाने वाली मार्कशीट पर पानी और धूप का असर नहीं होगा। नई मार्कशीट न केवल फटने या भीगने से बचेगी बल्कि इसके रंग और सुरक्षा फीचर भी इसे खास बनाएंगे। बताया कि धूप में यह मार्कशीट हल्के लाल रंग में दिखाई देगी। जबकि छांव में यह अपने सामान्य रंग में दिखेगी। मार्कशीट की बनावट इस तरह की गई है कि ओवर राइटिंग करना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें