सैदपुर। बुधवार को मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर कस्बे के समीप रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, बस चालक मौके से भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उगैनी निवासी अंकित (18 साल) पुत्र जयवीर अपने चाचा मिथलेश कुमार (20 साल) के साथ बाइक से थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे। यह लोग सैदपुर के समीप ही पहुंचे थे कि पीछे से रोडवेज बस ने इन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे बाइक से गिरकर घायल हो गए। बताते हैं कि अंकित की बहिन की शादी 26 अप्रैल को है। वह उसी के कार्ड बांटने निकले थे।