फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा में डूबे दो सगे भाइयों का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
गंगा नदी में लापता बच्चों के शोकाकुल परिजन। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
उसहैत। थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरा पुख्ता में गंगा नदी में बीते रविवार को लापता दो सगे भाइयों का चौथे दिन बुधवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका। लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन के बावजूद सफलता न मिलने से परिजनों में मायूसी और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

गंगा में अखिलेश, केशव और पिंटू अचानक गहरे पानी में चले गए। हादसे में अखिलेश की डूबकर मौत हो गई थी। उसका शव घटना के बाद बरामद कर लिया गया था, जबकि केशव और पिंटू का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
लापता बच्चों की तलाश में एसडीआरएफ और फ्लड फोर्स की टीमें पिछले तीन दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। बावजूद इसके अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। गंगा का जलस्तर अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद बच्चों का पता न चल पाने से ग्रामीणों ने बचाव दल की कार्यशैली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर तीन मोटरबोट के माध्यम से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक मोटरबोट को करीब 30 किलोमीटर दूर तक तलाशी के लिए भेजा गया है। उम्मीद जताई कि जल्द ही बच्चों का पता लगा लिया जाएगा। उधर, लापता बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें