बदायूं/बिल्सी। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारी बदायूं में डीएम कार्यालय पर एकत्र हुए और यूक्रेन में फंसे प्रदेश के 68 जिलों के 651 लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने की मांग की। राष्ट्रीय आह्वान पर अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।
जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय व छात्रों को स्वदेश वापस लाने के लिए प्राथमिकता से कार्य करना चाहिए। वहां रह रहे लोग वापस आने के लिए काफी परेशान हैं। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष बिल्सी रईस अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष बाबू खान, नगर अध्यक्ष अंजर खान, अख्तर खान, बाबूखान, दिलशाद, नन्नू सैफी, रईस अहमद, बांके, वीरपाल, इस्माइल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
बिसौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने यूक्रेन संकट पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम ज्योति शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों व छात्र छात्राओं की सकुशल वापसी की मांग की।
किसानों ने मोदी सरकार से मांग की है कि भारतीयों के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार के लिए कदम उठाए जाएं। ऐसा न होने पर भाकियू तहसील व जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष दिनेश यादव, श्योराज सिंह, हरपाल सिंह, रामचंद्र सिंह, हरद्वारी, रामभजन, रामनिवास आदि किसान प्रमुख रहे। संवाद