फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को दबोचा, विरोध करने पर पीटकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। घर में भाभी के पास सो रही किशोरी को पड़ोसी युवक ने दबोच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ भी की। किशोरी के शोर मचाने से बौखलाए युवक ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना रविवार रात में करीब 11 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति के परिवार के अधिकतर सदस्य रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने चले गए थे। घर में किशोरी और उसकी भाभी ही रह गई। रात में अचानक पड़ोस का युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसने भाभी के साथ चारपाई पर सो रही किशोरी को दबोच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी भाभी भी जाग गई। तब किशोरी की पिटाई कर आरोप युवक भाग गया।
सोमवार सुबह परिवार के लोग शादी से लौटे तो किशोरी समेत उसकी भाभी ने रात की घटना से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर रामवीर यादव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश भी डाली लेकिन वह हत्थे नहीं आया। पुलिस ने किशोरी का बयान भी दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें