फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी का बुध बाजार.. लोगों पर पड़ रही कोरोना की मार

विज्ञापन
उझानी के बुध बाजार में उमड़े ग्राहक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। रामलीला मैदान में लगने वाले साप्ताहिक बुध बाजार में निरंतर बढ़ रही भीड़ को लेकर स्थानीय अफसरों की अनदेखी आसपास के लोगों पर भारी पड़ रही है। बुधवार को श्रीनारायणगंज मोहल्ले में साप्ताहिक बाजार में ग्राहकों समेत दुकानदार में से बहुत कम लोगों के मुंह पर ही मास्क नजर आए। पूरे कसबे में इस वक्त कोरोना के 20 एक्टिव केस हैं। इनमें अकेले श्रीनारायणगंज मोहल्ले के आठ हैं।
विज्ञापन

बुध बाजार को प्रशासन की अनुमति को लेकर अफसर हर बार यह कहते हुए पल्ला झाड़ते रहे हैं कि हकीकत का पता लगाया जाएगा। यह और बात है कि लोगों की शिकायत के बाद भी अफसरों ने मौके पर पहुंचकर हकीकत जानने का कभी प्रयास नहीं किया। बुध बाजार में ग्राहकों की भीड़ में जिस तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है, ठीक वैसे ही श्रीनारायणगंज मोहल्ले से जुड़े रामलीला मैदान के आसपास कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के मुताबिक-कसबे में इन दिनों कोरोना संक्रमित एक्टिव केस 20 हैं। जिसमें अकेले श्रीनारायणगंज मोहल्ले में आठ हैं। रामलीला मैदान परिसर में ही आंखों का अस्पताल, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, पास में निजी अस्पताल, हनुमान गढ़ी मंदिर भी है। जानकार बताते हैं कि बुध बाजार लगाने के लिए प्रशासन की ओर से अगर अनुमति नहीं दी गई है तो अफसरों को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

एक ही परिसर में डेढ़ सौ से अधिक दुकानें
रामलीला मैदान परिसर में जहां साप्ताहिक बुध बाजार लगता है, वह चहारदीवारी में है। यहां डेढ़ सौ से अधिक दुकानें लगती हैं तो हजारों की संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं। कोरोना गाइड लाइन का किसी स्तर पर पालन होता नहीं दिखता।
श्री कामधेनु गोशाला कमेटी के अध्यक्ष रोहताश गुप्ता ने ठेकेदार को कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने का निर्देश भी दिया था लेकिन इस बार भी उन निर्देशों का पालन होता नहीं दिखा।
उझानी में बुध बाजार को लेकर कोई शिकायत संज्ञान में नहीं आई है। बाजार लगाने की अनुमति है या नहीं, इसे लेकर जानकारी करेंगे लेकिन भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। कोरोना से बचाव करना आवश्यक है। सरकारी नियमों का पालन कराया जाएगा।
- एसपी वर्मा, एसडीएम सदर
सैदपुर में कोरोना गाइडलाइन तार-तार
सैदपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बावजूद पुलिस कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करा पा रही है। बैंकों से लेकर डाकघर तक लोगों की कतारें लग रहीं हैं।
शासन ने कोरोना गाइडलाइन के निर्देश सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को जारी किए हैं। जबकि पुलिस विभाग की यूपी 112 पुलिस और वजीरगंज थाने की पुलिस अभी तक स्वयं भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रही है। रात्रि कर्फ्यू में ढिलाई बरतने से भी लोगों में पुलिस का भय नहीं है। नगर के सभी बैंक संबंधित ग्राहक सेवा केंद्र, जनसेवा केंद्र, पावर कॉरपोरेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेडिकल स्टोर, खाद की दुकानों, कीटनाशक एवं बीज की दुकानों और मार्केट में कहीं भी मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा है।
इस संबंध में बिसौली सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि इस संबंध में सभी थाना पुलिस और पीआरबी 112 को मास्क का उपयोग करने और कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती से करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई पुलिस कर्मचारी बिना मास्क के पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें