फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में उझानी पैंथर ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सांसद खेल स्पर्धा बुधवार को उझानी ब्लॉक में हुआ। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उझानी पैंथर विजयी रही। छात्राओं में 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर करिश्मा, द्वितीय पर सहायता और तृतीय स्थान पर रोशनी आई। सांसद संघमित्रा मौर्य ने इसको पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ब्लॉक बिसौली, ब्लॉक आसफपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसमें विजयी टीमों को सांसद द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं सांसद ने कहा कि खेल प्रतियोगिता के आयोजन से हर वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतिभा को और निखारा जा सकता है। इससे जिले को या प्रदेश को अच्छे खिलाड़ी मिल सके जो अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। सांसद ने क्षेत्र में हुए विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में जाकर नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर शिशुपाल शाक्य, सनवीर पाल, सुमन, अंकुर वार्ष्णेय, योगेश प्रताप, अनूप सिंह, अमरदीप शाक्य, जगदीश, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें