फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला घाट पर कासगंज के दो युवक बहे, एक लापता, तलाश में जुटे गोताखोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी/कछला (बदायूं)। गंगाघाट पर स्नान करते समय श्रद्धालुओं के बहने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह पड़ोसी की यजमानी में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने से पहले डुबकी लगा रहे कासगंज निवासी दो युवक बह गए। गोताखोरों ने एक को सुरक्षित निकाल लिया लेकिन उसके दोस्त का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

कासगंज के सहावर गेट निवासी एक परिवार की ओर से कछला गंगाघाट पर भंडारा कराने के लिए नजदीकियों समेत रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था। भंडारा शुरू होने से पहले सभी लोग गंगा स्नान के लिए निकल पड़े। डुबकी लगाते समय योगेश (22) पुत्र रूपकिशोर और उसका दोस्त रवि (21) पुत्र ओमप्रकाश गहरे में चले गए। जलधारा की चपेट में आने से दोनों दोस्त बहने लगे तो वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर गोताखोर सुधीश, ओमकार आदि दोनों को बचाने के लिए मौके पर पहुंच गए।
गोताखोरों ने कुछ ही देर में रवि को सुरक्षित निकाल लिया लेकिन उस वक्त वह बेहोशी की हालत में नजर आया। रवि का प्राथमिक उपचार भी कराया गया। इसके बाद योगेश की तलाश में जुटे गोताखोरों को शाम तक सफलता नहीं मिल पाई। सूचना के बाद योगेश के परिजन भी रोते-बिलखते गंगाघाट पर आ गए। लापता योगेश के परिवार ने पुलिस की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलवाया। गोताखोर ओमकार ने बताया कि योगेश और रवि जहां स्नान कर रहे थे, वहां गहराई काफी है। पहले भी इसी इलाके में हादसे हो चुके हैं। नौ दिनों के दौरान छह श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें