फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्नान करते समय गंगा में डूबे दो किशोर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछला। राजस्थान से कछला घाट पर गंगा स्नान करने आए दो किशोर डूब गए। एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गोताखोरों ने बचा लिया। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन


राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव सौंक निवासी करन (16) अपने फूफा पुष्पेंद्र व परिवार की ही पार्वती, नितिन, रोहित, राजेश, प्रहलादी और प्रिया के साथ गंगा स्नान करने कछला घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह आए थे। सभी रेलवे पुल के नीचे स्नान कर रहे थे। इस दौरान करन और रोहित गहरे पानी में डूबने लगे तो परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। गोताखोर उनको बचाने के लिए गंगा में कूद गए। उन्होंने मुश्किल से रोहित को बचा लिया, जबकि करन लापता हो गया। करीब एक घंटे बाद उसे मृत अवस्था में बाहर निकाला। किशोर का शव देख परिजन बिलख उठे। कुछ देर बाद कछला चौकी पुलिस गंगा घाट पर पहुंची। करन कक्षा नौ का छात्र था और अपने परिवार में इकलौता था। उसकी एक बहन नीतू है। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम को भेज दिया। देर शाम को परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें