फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर बाइक में बस ने मारी टक्कर, छात्र समेत दो घायल

विज्ञापन
घायल छात्र नीरज मौर्य। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर घंसौली गांव के निकट बृहस्पतिवार तड़के रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार छात्र समेत दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को बिल्सी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र बीएड की परीक्षा देने के लिए एटा चला गया।
विज्ञापन

थाना उघैती क्षेत्र के गांव नागरपुखरा निवासी छात्र नीरज मौर्य पुत्र जयपाल सिंह गांव के ही नीरेश पुत्र नेत्रपाल के साथ बाइक से बीएड की परीक्षा देने के लिए एटा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर स्थित गांव घंसौली के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर काफी दूर तक फिसलती गई। बाइक पर सवार छात्र नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे बैठे नीरेश को मामूली चोट आई है। लोगों ने घायलों के परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए बिल्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र नीरज परीक्षा देने के लिए एटा चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें