फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासिमपुर के मेले से दो तस्कर दबोचे, नशीला पदार्थ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के कासिमपुर के मेले से बुधवार दोपहर दो तस्कर पकड़े गए। उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद होने की सूचना है। वह लग्जरी कार से आंवला की ओर से आ रहे थे। मेले में कोल्ड ड्रिंक और चाऊमीन खाने रुके कि पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। वह कहां हैं और कहां जा रहे थे। इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मामला बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का है। उस दौरान आंवला की ओर से आई काले रंग की लग्जरी कार आकर कासिमपुर के मेले में रुकी। उसमें दो लोग सवार थे। वह कार से उतरकर एक ठेले पर कोल्डड्रिंक पीने लगे और चाऊमीन खाने लगे। इस दौरान एसओजी उनके पीछे लगी थी। उनके पीछे-पीछे कुंवरगांव पुलिस और आगे से सिविल लाइंस थाना पुलिस थी। ये पूरी गतिविधियां सीओ सिटी आलोक मिश्रा के निर्देशन में चल रहीं थीं। हालांकि इसके बारे में तस्करों को जानकारी नहीं थी। जब पुलिस ने उन्हें चाऊमीन खाते हुए पकड़ा तो आसपास खड़े लोग हैरान रह गए। तस्करों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद होने की सूचना है। उनकी कार कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें