फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो चालक सहित दो की मौत

Fri, 24 May 2024 05:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मृतक प्रभात उर्फ बसंत। फाइल फोटो
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर करूआ पुल के पास रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो चालक सहित पांच साल के बालक की मौत हो गई। टेंपो में बैठे आठ अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सीएचसी पर सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी कछला घाट पर गंगा स्नान करने के बाद टेंपो में बैठकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

टेंपो में बच्चों सहित करीब 10 लोग बैठे हुए थे। सुबह करीब 8:30 बजे जैसे ही वह करूआ पुल के पास पहुंचे सामने से आ रही रोडवेज बस ने टेंपो को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गया। टेंपो चला रहे संभल जिले में चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मनगंज निवासी मोनू उर्फ मोनिश (28) पुत्र मुन्ना अली और कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी पांच साल के प्रभात उर्फ बसंत पुत्र अमित कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
महेश सिंह (55), बरामालदेव निवासी राजेंद्र सिंह (48), उनकी पत्नी बीना (47), बेटी आरती (16), भारती (15), शिवम (21), अंजली (13) और सत्यम (11) घायल हो गए। टेंपो चालक मोनिश की शिनाख्त उनकी किन्नर मित्र बदायूं में लालपुल निवासी कशिश ने की।
विज्ञापन

कशिश ने बताया कि मोनिश पिछले तीन-चार साल से उन्हीं के साथ रहते थे। हालत गंभीर होने पर राजेश, महेश, बीना, भारती और अंजली को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दरोगा मनोज कुमार ने बताया कि रोडवेज बस को कछला में पकड़ लिया गया है।
-

गंगा नहाने जाने की जिद में चली गई बाबा के लाडले प्रभात की जान
उझानी। रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो सवार पांच साल के प्रभात उर्फ बसंत की मौत से परिजन बदहवास हैं। परिजनों ने बताया कि प्रभात बाबा महेश का लाड़ला था। सुबह जब महेश गंगा स्नान करने के लिए घर से निकले तो प्रभात भी जिद करने लगा। वह अपने बाबा का लाडला था, सो वह उसे गोद में उठाकर चल पड़े।
प्रभात दो बहनों का इकलौता भाई था। हादसे में प्रभात की मौत का पता लगाते ही पिता समेत परिवार के लोग रोते- बिलखते अस्पताल आ गए। घायल शिवम ने बताया कि बालक टेंपो की अगली सीट पर बैठे महेश की गोद में था। बस की टक्कर लगते ही वह उनकी गोद से छिटक कर दूर जा गिरा। घायल होने से बेहोश महेश को तो नाती की मौत का अहसास भी नहीं हो पाया।

कछला में जाम की वजह से पकड़ी गई रोडवेज बस
हादसे के बाद चालक रोडवेज बस को कासगंज की ओर लेकर भगाने लगा। कछला में जाम की वजह से बस फंस गई। इसके बाद चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।

मृतक प्रभात उर्फ बसंत। फाइल फोटो

मृतक प्रभात उर्फ बसंत। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें