फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तार्किक क्षमता बढ़ाने के लिए विज्ञान, गणित क्लब का किया जाएगा गठन

Fri, 24 May 2024 05:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता बढ़ाने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में गणित, विज्ञान क्लबों का गठन किया जाएगा। इसमें कक्षा 11 में गणित विषय में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी को अध्यक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिले में 33 में राजकीय कॉलेज हैं। इन विद्यालयों के विद्यार्थियों की गणित और विज्ञान में रूचि बढ़ाने के लिए क्लब गठन का निर्णय हुआ है। क्लब के संस्थापक विद्यालयाें के प्रधानाचार्य होंगे। संबंधित विद्यालय के शिक्षकों को मार्गदर्शक के तौर पर रखा जाएगा।
11 वीं में गणित विषय में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी को क्लब का अध्यक्ष और नौवीं में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले को सचिव बनाया जाएगा। नौवीं में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को सहायक सचिव का पद मिलेगा।
विज्ञापन

कोट-
विज्ञान और गणित क्लब बनने से विद्यार्थियों की दोनों विषयों में दिलचस्पी बढ़ेगी। सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरक साबित हों, यही मंशा है। -प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें