फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दो घोड़ों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार शाम शहर के कबूलपुरा मोहल्ले में करंट लगने से दो घोड़ों की मौत हो गई। दोनों घोड़े बग्गी में जुते हुए थे। मोहल्ले में बच्चों को दूल्हा बनाकर उन्हें घुमाने की रस्म निभाई जा रही थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया। बग्गी सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुंडी मस्जिद निवासी जाफिर अपनी घोड़ा बग्गी किराए पर चलाते हैं। सोमवार शाम उनका बेटा जावेद घोड़ा बग्गी बुकिंग पर लेकर कबूलपुरा मोहल्ले गया था। वह एक परिवार के कुछ बच्चों को बैठाकर मोहल्ले में घुमा ही रहा था। तभी अचानक एक घर के लिए गया केबल बग्गी से छू गया। जिससे बग्गी में करंट उतर आया। बाकी लोग तो सही सलामत उतर आए पर घोड़े नहीं खोले जा सके। जिससे उनकी करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंच गई। बग्गी मालिक ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें