फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार क्रय केंद्र और बनाए, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिछले साल की अपेक्षा धान खरीद को जिला प्रशासन ने चार क्रय केंद्र इस बार कम बनाए। संबंधित इलाकों के किसानों की परेशानी देखते हुए अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद जिला प्रशासन ने चार क्रय केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। इससे किसानों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले में एक अक्तूबर से धान क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। यहां पर सरकार की ओर से घोषित समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जा रही है, इसबार जिला प्रशासन की ओर से क्रय केंद्रों की संख्या पिछले साल के मुकाबले कम रखे जाने से किसानों को दिक्कत हो रही थी। पिछले साल जहां 37 केंद्र थे इस बार 33 ही खोले गए। यह भी तब जब पिछले साल क्रय केंद्र ज्यादा होने पर भी किसानों को दिक्कत आई थी। ऐसे में इस बार क्रय केंद्र कम होने से किसानों की दिक्कतें बढ़ना तय था। इसको देखते हुए अमर उजाला ने किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद जिला प्रशासन ने इस बात का संज्ञान लेते हुए चार और क्रय केंद्र खोल दिए। अधिकारियों के मुताबिक रुपपुर महोरा, जखेली, उसहैत और उघौली में क्रय केंद्र खोल गए हैं। अब यहां पर भी किसानों से धान की खरीद की जा सकेगी।
किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए क्रय केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया है। चार क्रय केंद्र बढ़ाए गए हैं। इसकी वजह से क्रय केंद्रों की संख्या अब 37 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रकाश नारायण, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें