फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, जाम लगाकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा बगरैन में सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ने पर मौके पर अफरातफरी मच गई। बगरैन चौकी पुलिस के साथ वजीरगंज और बिसौली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझाकर स्थिति संभाली और कांवड़ियों को सुरक्षा के बीच आगे रवाना किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी राजा समेत करीब एक दर्जन शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर गौरीशंकर गुलड़िया जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इस दौरान बगरैन के करेगी रोड पर बगरैन निवासी सूरज से उनका विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
इसके कुछ देर बाद राजा के साथ आए कांवड़ियों ने आगे बढ़कर होली चौक, करेगी रोड पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया। पुलिस सुरक्षा में उन्हें आगे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें