फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह लाख कांवड़ियों की भीड़ से पीछे छूटे पिछले रिकॉर्ड

विज्ञापन
कछला चौराहे पर रविवार की देर रात श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने के बाद लगा भीषण जाम। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार सुबह से देर रात तक कछला गंगा घाट पर कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ा रहा। दो किमी तक जाम के हालात बने रहे। इसमें करीब 2000 डीजे भी फंसे रहे। रविवार देर रात दो बजे तक डीएम और एसएसपी कछला में सुरक्षा व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने कछला घाट से गंगा जल भरकर ले जाने वालों के पुराने रिकॉर्ड पीछे छूटने का दावा किया। बताया कि शनिवार से सोमवार तक करीब छह लाख कांवड़िये जल लेकर गए, जो अन्य सालों की तुलना में ढाई लाख अधिक हैं।
विज्ञापन

कछला गंगा घाट पर रविवार देर रात कांवड़ियों की भीड़ से सभी पार्किंग फुल हो गईं। जगह-जगह चौराहे से लेकर गंगा घाट तक सड़कों पर पैर रखने की जगह नहीं दिख रही थी। इसी दौरान डीएम-एसएसपी कछला पुल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। देखते ही देखते कुछ ही देर में भारी भीड़ के साथ सैकड़ों की संख्या में डीजे घाट की तरफ बढ़ने लगे। इससे जाम लगना शुरू हो गया।
हजारों की संख्या में गाड़ियों के पहुंचने से जाम बढ़ता गया। तमाम कोशिशों के बावजूद अफसर स्थिति सामान्य नहीं करा सके। जाम खुलवाने के लिए सीओ उझानी सहित कई बड़े अधिकारी लगे रहे। जाम की स्थिति सामान्य कराते हुए दो बज गए। गंगा घाट से भी दर्जनों की संख्या में पुलिसकर्मी और ट्रैफिक पुलिस कर्मी चौराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने वाहनों को पास कराकर जाम खुलवाने की कोशिश शुरू की। सैकड़ों की संख्या में वाहन नानाखेड़ा मार्ग और सहसवान मार्ग पर निकाले गए। करीब तीन बजे स्थिति सामान्य हुई। जाम की स्थिति सामान्य कराने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए।


श्रद्धालुओं को दूसरे रास्ते से निकालते तो नहीं लगता जाम
कछला चौराहे पर रविवार की रात कुछ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं घाट की तरफ जाम लगने के बावजूद किसी भी डीजे या श्रद्धालुओं को अलग रास्ते से निकालने के लिए रोक-टोक नहीं हुई। इससे भीषण जाम की स्थिति बन गई, तब कछला चौराहे पर स्वयं सीओ उझानी ने स्थिति संभाली। इसके बाद कछला चौराहे से दूसरे मार्ग के जरिये घाट की तरफ श्रद्धालुओं को निकाला गया।



हजारों की संख्या में मोटरसाइकिलें गलियों में खड़ी हो गईं
रविवार को मोटरसाइकिलें रिकॉर्ड संख्या में कछला पहुंचीं। गलियां मोटर साइकिलाें से घिर गईं। इस वजह से भी श्रद्धालुओं को दिक्कत हुई। जाम लगने का यह भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है।



कछला गंगा घाट पर शनिवार और रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार से सोमवार तक लगभग छह लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। तीसरे सोमवार के मद्देनजर कुछ और व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। अतिरिक्त पार्किंग बनाने के साथ कुछ अन्य बदलाव कराए जा रहे हैं। जरूरत पड़ी तो डायवर्जन एक दिन पहले भी लागू करा सकते हैं। - अविनाश राय, डीएम

कछला चौराहे पर रविवार की देर रात श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने के बाद लगा भीषण जाम। संवाद

कछला चौराहे पर रविवार की देर रात श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने के बाद लगा भीषण जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें