बदायूं। फाइनेंस कंपनी में रुपये के गबन के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी कंपनी में कर्मचारी थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में कार्यरत रहते हुए ब्रांच मैनेजर कृष्णचंद्र और लोन ऑफिसर सुदीश कुमार के साथ ही ब्रांच क्वालिटी मैनेजर भूपेंद्र कुमार, लोन ऑफिसर शिवम कुमार, अनिकेत सिंह पर कंपनी के रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए कलस्टर मैनेजर सत्यम कुमार दीक्षित ने 12 दिसंबर 2025 को केस दर्ज कराया था।
शनिवार को ब्रांच मैनेजर कृष्णपाल निवासी गली नंबर 11 एयरफोर्स गेट के पास थाना इज्जतनगर और लोन ऑफिसर सुधीश कुमार निवासी मकान नंबर 2028 शिकारपुर चौधरी थाना इज्जतनगर को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई है। रुपये के लेनदेन और गबन से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।