फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराया ट्रक, बुलंदशहर के चालक की मौत

विज्ञापन
उसावां में मुरादाबाद -फर्रुखाबाद हाइवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद
विज्ञापन
उसावां। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इनमें एक ट्रक खंती में पलट गया। ट्रक के नीचे दबकर बुलंदशहर के चालक की मौत हो गई। इस ट्रक का क्लीनर और दूसरे ट्रक का चालक घायल हो गए। ट्रक के नीचे दबे शव को निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर मरौरी व मिलकिया गांव के बीच बुधवार रात करीब 12:30 बजे एक ट्रक का पहिया पंचर हो गया। इस वजह से ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस दौरान फर्रुखाबाद की तरफ जा रहे ट्रक ने पीछे की तरफ से दूसरे ट्रक से टक्कर मार दी। सड़क किनारे खड़ा होने के कारण ट्रक खंती में पलट गया। इसी ट्रक में चालक बैठा था। नीचे दबने से जिला बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात के गांव लालपुर चित्तोला निवासी चालक सलमान (22) पुत्र अब्दुल सलाम की मौके पर ही मौत हो गई। चालक के ही गांव का हेल्पर बिलाल पुत्र नूर हसन और दूसरे ट्रक का चालक थाना मूसाझाग के गांव घिलौर निवासी जितेंद्र पुत्र कृष्णपाल घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। एक ट्रक में चावल व दूसरे ट्रक में दाल की बोरियां भरी थीं।
विज्ञापन

उसावां में मुरादाबाद -फर्रुखाबाद हाइवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें