कैंची से काटे बाल
शिवन्या के साथ अमानवीय व्यवहार भी किया गया था। पिटाई का वीडियो भी बना लिया गया, जो रविवार शाम वायरल हो गया। वीडियो में किन्नर सड़क किनारे हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित शिवन्या बैठी हुई है। किन्नर उसे बार-बार पीटते हैं। गाली दे रहे हैं। इस बीच एक किन्नर कैंची से उसके बाल काटते दिखाई देता है। इस दौरान किन्नर अश्लील हरकतें भी करते हैं।
ये भी पढ़ें- एक पल में टूटे दुल्हन के सपने: पति निकला नपुसंक तो ससुरालियों ने देवर को भेजा, बाहर से लगा दी कमरे की कुंडी
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिवन्या की शिकायत पर जांच के बाद पांचों किन्नरों के खिलाफ आईपीएस की धारा 147, 323 और 506 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।