फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पटाखा जैसी आवाज बुलेट सवार को पड़ी महंगी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 10 हजार रुपये का चालान

Thu, 19 Jun 2025 01:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट बाइक चलाना एक युवक को महंगा पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने उसका 10 हजार रुपये का चालान काटा है। 
विज्ञापन
पुलिस ने बुलेट बाइक का काटा चालान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के भामाशाह चौक के पास बुधवार को एक युवक बुलेट बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर जा रहा था। यातायात पुलिसकर्मियों ने तेज आवाज सुनकर बुलेट सवार को रोका। उसका 10 हजार रुपये का चालान काट दिया। साथ ही युवक को बाइक से मॉडिफाई साइलेंसर को हटाने के लिए कहा। 

विज्ञापन


आवास विकास निवासी आराम सिंह के बेटे पुष्पेंद्र के नाम पर बुलेट पंजीकृत है। इस बुलेट के साइलेंसर को मॉडिफाई कराया गया। सड़क पर चलने पर बुलेट बाइक तेज आवाज और पटाखे की तरह आवाज करती है। बुधवार को पुष्पेंद्र का छोटा भाई शिवम रोडवेज बस स्टैंड की ओर से भामाशाह चौक होते हुए आवास विकास की तरफ जा रहा था। चौक के पास ही बुलेट की तेज आवाज सुनकर टीएसआई रामसेवक राठौर ने उसे रुकवाई। इसके बाद कागजों की जांच की। 

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर कार हादसा: पलभर में छिन गईं शादी की खुशियां, पांच लोगों की मौत से दो परिवारों में मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएसआई ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर से सड़क पर चल रहे लोगों का ध्यान भटकाने के साथ ही ध्वनि प्रदूषण होता है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी एक बुलेट का इसी तरह चालान काटा गया है। टीआईएस के अनुसार भामाशाह चौक पर पकड़ी गई बुलेट का 10 हजार रुपये का चालान काटा गया है। साथ ही साइलेंसर को हटाने की हिदायत चालक शिवम को दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें