फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मक्का खरीद में धांधली को लेकर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
धरना स्थल पर किसानों को समझाते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
वजीरगंज। कृषि उत्पादन मंडी समिति में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन ने धरना देकर एक आढ़ती पर मक्का खरीद पर धांधली का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को तीन सूत्रीय ज्ञापन दिया। किसानों ने दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक यहां जबर्दस्त हंगामा रहा। बाद में आश्वासन के बाद किसान मान गए।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक असली के जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर व युवा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषभ सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। आरोप है कि एक आढ़ती एमएसपी पर पेमेंट नहीं कर रहा है। 13 जून को किसान कृष्णपाल राठौर मक्का बेचने आढ़ती के पास आए। इसने एक क्विंटल मक्का में डेढ़ किलो की कटौती की, जो नाजायज है। मूल्य राशि भी रोक कर दी।
धरना के दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि इस तरह की धांधली किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। यही नहीं, किसानों से बदसलूकी भी की जाती है और पेमेंट रोक कर काफी समय बाद दिया जाता है। किसानों का खुला शोषण किया जा रहा है। किसान नेताओं ने मंडी सचिव प्रभात यादव को भी आड़े हाथों लिया, उन पर आढ़ती से मिलीभगत करने और प्रवेश रसीद न देने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

आढ़ती को नेताओं का संरक्षण प्राप्त होने की भी बात कही। धरना प्रदर्शन की सूचना पर नायब तहसीलदार सर्जन सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाया लेकिन, किसान मानने को तैयार नहीं हुए। किसानों ने ज्ञापन दिया। किसानों ने निर्धारित मूल्य पर फसल खरीदे जाने, समय पर पूरा भुगतान करने और बदसलूकी न करने की मांग रखी गई। नायब तहसीलदार के आश्वासन पर करीब तीन बजे किसानों ने धरना समाप्त किया। चेताया कि दोषी आढ़ती के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे दोबारा आंदोलन पर मजबूर होंगे। इस मौके पर यूनियन कार्यकर्ता हरीश सिंह, विपिन माहेश्वरी, कमल गुप्ता, प्रताप सिंह, हरवंश सिंह, जमुना सिंह, पूनम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें