फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस लाइन चौराहा से कचहरी तक लगा जाम

विज्ञापन
पुलिस लाइन से कचहरी तक लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बदायूं। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को कचहरी और सरकारी कार्यालय खुलते ही शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दोपहर के समय पुलिस लाइन चौराहा से लेकर कचहरी तक भीषण जाम लग गया, जिससे शहरवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे से शुरू हुआ जाम लगभग दो घंटे तक बना रहा। पुलिस लाइन, कचहरी, नेहरू चौक और आसपास के मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। कचहरी में तारीख पर आए वादकारियों, वकीलों और सरकारी दफ्तरों में काम से आए लोगों की भीड़ के कारण सड़कों पर दबाव बढ़ गया। यातायात सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया शोभायात्रा की वजह से सड़कों पर दबाव की स्थिति बन गई थी। इसे जल्द ही यातायात दुरुस्त हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें