फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोर्ट से फाइल लेकर भागने वाले युवक पर आज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मामले को दबाए रखने के मामले में पेशकार की भूमिका की भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर करेंगे जांच
विज्ञापन

बदायूं। सदर तहसील में एसडीएम न्यायिक कोर्ट से जमीन से जुड़े मामले में फैसला पक्ष में नहीं आने पर केस से संबंधित कागजातों की फाइल लेकर भागने वाले दूसरे पक्ष के युवक के विरुद्ध आज एफआईआर दर्ज हो सकती है। डीएम ने सोमवार को इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। डीएम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को आरोपी युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट के अंदर से सरकारी कागजात लेकर भागने के मामले को उच्चाधिकारियों से छिपाए रखने के मामले में पेशकार की भूमिका की भी जांच करने के निर्देश दिए हैं।
चार सितंबर को सदर तहसील क्षेत्र के गांव हुसैनपुर करौतिया के रहने वाले दो पक्षों के बीच जमीन के बंटवारे और मालिकाना हक को लेकर एसडीएम न्यायिक कोर्ट से फैसला आया था। आदेश की फाइल एसडीएम न्यायिक के पेशकार सुरेंद्र कुमार के पास पहुंची। उसी दिन दूसरे पक्ष के युवक ने फाइल देखने के लिए मांगी और कुछ देर देखते ही फाइल लेकर भाग गया। इस गंभीर मामले की पेशकार ने उच्चाधिकारियों को जानकारी नहीं दी। इस मामले की जानकारी लगने पर हक में फैसला आने वाले पक्ष ने एसडीएम न्यायिक से शिकायत की। इसके बाद फाइल तलब करने पर मामला सामने आया था।
विज्ञापन

तत्कालीन एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार ने पेशकार से फाइल के बारे में जानकारी न देने पर जवाब तलब किया, इस बीच उनका प्रमोशन हो गया और वह बीते शुक्रवार को एडीएम सिविल सप्लाई कानपुर के पद पर नवीन तैनाती के लिए रिलीव हो गए थे। इसके बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने मामले की जांच कराने की बात कही थी। बता दें कि इस प्रकरण में एक पक्ष की महिला की मौत होने के बाद दूसरी महिला को उस नाम से अंकित कर धोखाधड़ी और गैर कानूनी तरीके से जमीन पर अपना हक जताने को लेकर दोनों पक्षों ने वाद दायर किया था। संवाद
विज्ञापन



कोर्ट से फाइल लेकर भागने वाले युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर को आदेश दिए हैं। पेशकार की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी।
- अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें