फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईटेंशन लाइन छूने से ट्रैक्टर-ट्रॉली में उतरा करंट, चालक की जिंदा जलकर मौत

Mon, 11 Dec 2023 09:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

ट्रैक्टर चालक ट्रॉली में रेत भरकर सिविल लाइंस क्षेत्र में आया था। रेत उतारने के बाद वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर दूसरी जगह पर जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ट्रैक्टर-ट्रॉली से छू गई और हादसा हो गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी ट्रैकट्र ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बुधवायी रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। हाईटेंशन लाइन का तार छूने से ट्रैक्टर ट्रॉली में करंट उतर आया और आग लग गई, जिससे 25 वर्षीय चालक शिव सिंह की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। उस वक्त कादरचौक निवासी शिव सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली में रेत भरकर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवायी रोड पर एक लॉन के नजदीक आया था। यहां एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को खाली जगह में ले जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ट्रॉली से छू गई, जिससे पूरे ट्रैक्टर ट्रॉली में करंट फैल गया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लग गई।

कार में जिंदा जले आठ लोग: नहीं हो सकी मृतकों की पहचान, अपनों का शव मानकर कर दिया सुपुर्द-ए-खाक

 

विज्ञापन

चालक ने ट्रैक्टर से उतरने की कोशिश की, लेकिन वह उतार नहीं पाया और उसकी वहीं जलकर मौत हो गई। लोगों ने हादसा देखकर तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली की आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद चालक के शव को ट्रैक्टर से उतारा गया। पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दे दी है। ट्रैक्टर कादर चौक निवासी बृजेश का बताया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें