फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जनपद के 2155 परिषदीय विद्यालयों के 3.10 लाख बच्चों की समस्या का समाधान अब टोल फ्री नंबर पर होगा। इसमें छात्र-छात्राओं को होने वाली मनोवैज्ञानिक और करियर को लेकर आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर 18001805311 को विद्यालयों और बीआरसी की दीवारों पर लिखवाया जाएगा। इसको लेकर स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने पत्र जारी किया है। इसके जरिए बच्चों को मानसिक व कॅरियर संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकेगी। यह नंबर काउंसलर या परामर्शदाता से जुड़ा रहेगा। छात्रों को उनकी समस्याओं को समझने व समाधान खोजने में मदद करेगा। विद्यालय की दीवार पर टोल-फ्री नंबर लिखने के साथ ही इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। इसके अलावा नंबर की जानकारी बच्चों के अभिभावकों को भी दी जाएगी। विद्यालयों में होने वाली प्रार्थना सभा में भी इसके बारे में बताया जाएगा। बीएसए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि टोल फ्री नंबर की सुविधा से बच्चों को बड़ी राहत होगी। टोल फ्री नंबर की सबसे बडी बात यह है कि इस पर बच्चे किसी भी समय फोन करके अपनी समस्या का समाधान पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें