फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: श्रेष्ठा योजना में रमेश ने हासिल की 722वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। ग्रामीण क्षेत्र के संविलियन विद्यालय हर्रायपुर के छात्र रमेश ने श्रेष्ठा योजना की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षा में 722वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया है। परीक्षा एक जून को बरेली स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुई थी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने बताया कि रमेश की यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र की गौरवगाथा है। उन्होंने बताया कि गत दो वर्षों में इसी विद्यालय के तीन छात्र-छात्राएं श्रेष्ठा योजना के अंतर्गत चयनित हो चुके हैं। वर्तमान में वे सभी देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित विद्यालयों में कक्षा 12 तक की निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय के शिक्षकों में चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा ने रमेश को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने भी रमेश को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें