सीएम के आगमन के मद्देनजर नहीं बदला जा सका रोटरी हेड
बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों ने सीएम दौरे के कारण नहीं दी मंजूरी
132केवी ट्रांसफार्मर का रुटरी हेड बदलने का होगा काम
नवादा स्थित पारेषण केंद्र के 132 केवी ट्रांसफार्मर में रूटरी हेड बदलने को जिलेभर की बिजली दो घंटे के लिए अवरुद्ध की जाएगी। बुधवार को सुबह छह बजे से आठ बजे तक बिजली नहीं रहेगी। यहां बता दें कि हेड चेंज करने में कोई अड़ंगा लगता है, तो बिजली सप्लाई पर रोक और भी बढ़ाई जा सकती है। सीएम के दौरे के कारण बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों ने इस काम को मंजूरी नहीं दी थी।
इससे पहले मुख्यमंत्री के आगमन के दो दिन पहले पारेषण केंद्र से दो घंटे बिजली सप्लाई रोककर ट्रांसफार्मर का रोटरी हेड बदलने को कहा गया था। पारेषण केंद्र नवादा के एसडीओ एके वर्मा ने बताया कि जिलेभर को बिजली आपूर्ति पारेषण पावर केंद्र नवादा से की जाती है। इसके लिए 132केवी ट्रांसफार्मर का रोटरी हेड खराब हो जाने के लिए इसे बदलने की आवश्यकता है। इससे जिले की सप्लाई होती है। इसे बदलने के लिए जिलेभर की सप्लाई को रोकना पड़ेगा। एसडीओ वर्मा ने बताया कि पहले 21 मई, शनिवार को रोटरी हेड बदलने के लिए सुबह छह बजे से आठ बजे तक बिजली सप्लाई को बाधित किया जाना था, लेकिन सीएम के दौरे के कारण उच्चाधिकारियों ने इस काम के लिए सीएम के दौरे के बाद करने के निर्देश दिए। चूंकि हेड का काम पूरे जिले की सप्लाई से जुड़ा है। इसलिए पूरे जिले की सप्लाई इस बीच रोकी जा रही है।