मदर ऐथीना स्कूल की बालिका वर्ग में ऋषिका गुप्ता और बालक वर्ग में मृत्युंजय माहेश्वरी ने भगवान महावीर स्कूल, जयपुर (राजस्थान) में हुई ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपिनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
इस महीने 18 से 21 मई तक भगवान महावीर स्कूल, जयपुर (राजस्थान) में हुई ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अंडर-17 के 55 किग्रा भार वर्ग में ऋषिका गुप्ता ने कई राज्यों के प्रतियोगियों को पछाड़कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ऋषिका को बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राजस्थान ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से ट्राफी प्रदान की गई। वह इससे पहले कई पदक जीत चुकी हैं।
इसी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में मृत्युंजय माहेश्वरी ने अंडर-12 (सब-जूनियर) वर्ग मे स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिला के गौरव को बढ़ाया है। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस उपलब्धि के लिए दोनों को बधाई दी है। प्रधानाचार्य और अभिभावकों ने भी खुशी जताई।