फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परीक्षा में न हो कोई दिक्कत, रिजर्व में रखे गए 24 मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाने की कवायद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। नकलविहीन यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को सुपर जोन, जोन व सेक्टरों में बांटा गया है। अधिकारियों की भी तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा 24 मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है ताकि परीक्षा के दौरान अगर किसी अधिकारी को कोई दिक्कत हो तो उनकी जगह इनको भेजा जा सके।
बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए पूरा अमला लगा हुआ है। अब बोर्ड कार्यालय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिले को सुपर जाेन, जोन व सेक्टरों में बांटा है। सुपर जोन में दोनों एडीएम, एसपी सिटी और एसपीआरए को रखा गया है। वहीं जोन में एसडीएम व तहसीलदार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा सेक्टरों में भी अधिकारियों की तैनाती की गई हैं। इसमें जिले के अन्य विभागों के अधिकारियों को लगाया गया है। इन सभी अधिकारियों को मजिस्ट्रेट की पावर दी गई है ताकि परीक्षा के दौरान अगर कोई भी कार्रवाई करनी हो, तो वे अपने स्तर से कर सकें।
विज्ञापन

इसके अलावा चार सेक्टर और 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा है। परीक्षा की अवधि के दौरान अगर किसी मजिस्ट्रेट को कोई दिक्कत होती है, तो उनके स्थान पर इन अधिकारियों की वहां तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें