बदायूं। हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में मंगलवार को कछला में गंगा नदी में स्टीमरों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कछला नगर पंचायत से हुआ।
तिरंगा यात्रा में शामिल बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि पहले की सरकारों को तिरंगा यात्रा निकालने में भी डर लगता था, लेकिन आज हम लोग घर-घर जाकर तिरंगा वितरित कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मोहित तोमर, चेयरमैन जगदीश लोनिया चौहान, नीरज शर्मा, सुख पाल वर्मा, मुनीष कुमार राघव, शैलेश लोनिया चौहान आदि शामिल रहे। संवाद
उझानी में धूमधाम से निकाली तिरंगा यात्रा
उझानी। हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा में स्कूल के बच्चों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
तिरंगा यात्रा नगर पालिका परिषद कार्यालय के मुख्य गेट से शुरू हुई। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने तिरंगा लहराकर यात्रा को रवाना किया। स्टेशन रोड, घंटाघर चौराहा, बिल्सी रोड, कछला रोड बाजार और बदायूं रोड बाजार से होकर तिरंगा यात्रा पालिका परिसर में आकर विसर्जित हुई।
इसमें देवनागरी इंटर कॉलेज, अयोध्या प्रसाद विद्या मंदिर उमा विद्यालय, एमजीपी कॉलेज और अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज के विद्यार्थी शामिल रहे। बिल्सी रोड बाजार में जमीर खां के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। रास्ते में दुकानदारों ने फूल बरसाए। इस मौके पर राहुल शंखधार, किशनचंद्र शर्मा, अरुण अग्रवाल, रतन जिंदल, संदीप सक्सेना, संकेत मोहन शर्मा, धर्मवीर यादव, विवेक राष्ट्रवादी आदि मौजूद रहे। संवाद
बिल्सी में गूंजे भारत माता के जयकारे
बिल्सी। भाजपा की ओर से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ नगर के महात्मा गांधी पार्क से विधायक हरीश शाक्य ने तिरंगा लहराकर किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे लगाए गए।
तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी पार्क से शुरू होकर मुख्य बाजार, प्रमुख मार्गों से होते हुए सम्राट अशोक चौक पहुंची। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान युवाओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री डीपी भारती, चेयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर, पूर्व चेयरमैन ओपी सागर, भाजपा नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, डाॅ. राजाबाबू वार्ष्णेय, दीपक चौहान, लोकेश वार्ष्णेय, शेखर सक्सेना, अर्पित शर्मा, लवकुमार वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तिरंगा रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।
प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में तिरंगा कॉन्सर्ट, स्वतंत्रता दिवस समारोह, तिरंगा प्रदर्शनी, रंगोली, तिरंगा थीम आधारित सजावट, कलाकृतियां, तिरंगा सेल्फी और हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विजेता छात्र-छात्राओं को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान शाहबुद्दीन अली खान, अब्दुल रहीस अहमद, सुभाष बाबू, सूरज पाल, प्रदीप कुमार आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
समरेर से बझेड़ा गांव तक निकाली तिरंगा यात्रा
दातागंज। समरेर ब्लॉक में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना, अगरवीर गुर्जर, सुरेंद्र गुर्जर, चरण सिंह लोधी, प्रशांत विक्रम सिंह ‘रंजन भैया’ आदि शामिल रहे। संवाद
खिरिया रहलू व जगत में भी हुआ आयोजन
जगत। गांव खिरिया रहलू और जगत में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा मेंथा प्लांट से शुरू होकर उनौला बाजार तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस मौके पर दीपमाला गोयल, मोहम्मद फैसल, शिशुपाल शाक्य, विश्वजीत गुप्ता, अवनीश शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद
बिल्सी में तिरंगा रैली निकालते डिग्री कालेज के छात्र। संवाद
बिल्सी में तिरंगा रैली निकालते डिग्री कालेज के छात्र। संवाद
बिल्सी में तिरंगा रैली निकालते डिग्री कालेज के छात्र। संवाद
बिल्सी में तिरंगा रैली निकालते डिग्री कालेज के छात्र। संवाद
बिल्सी में तिरंगा रैली निकालते डिग्री कालेज के छात्र। संवाद
बिल्सी में तिरंगा रैली निकालते डिग्री कालेज के छात्र। संवाद