फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटगंज में रिफाइंड के 51 पीपा सील

Mon, 21 Mar 2016 11:12 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मावा के भी लिए नमूने, सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चला अभियान 
विज्ञापन

होली पर छापामारी का अभियान हुआ समाप्त, रेंडम चेकिंग रहेगी जारी 
 शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापामारी के दौरान टिकट गंज में एक प्रतिष्ठान पर छापा मारकर पैक रिफाइंड के 51 पीपे सील किए। इनके सेपिंल भी भरे। इसके अलावा खोवा की आढ़त पर छापामार नमूने लिए वहीं बड़ी मात्रा में खराब खोवा नष्ट करवाया। इस छापामार अभियान के चलते बाजार में हड़कंप मचा रहा। 
खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी संजय शर्मा के अनुसार विभाग की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में छापामारी की। टिकटगंज बाजार में आरएस इंटर प्राइजेज पर छापामार अपार धार ब्रांड के रिफाइंड के लेबल पर स्पष्ट अंकन न होना और रिफाइंड में मिलावट और घातक तत्वों के मिले होने की संभावना के मद्देनजर इस ब्रांड के 51 पीपे सील कर दिए गए। जांच के लिए नूमने भी भरे गए। अलावा इसके टीम ने पहलवान की खोवा आढ़त पर छापामारी की। इसमें कुछ लोग अखाद्य खोवा छोड़ भागे। इसे टीम ने नष्ट करा दिया। इस खोवा में दुर्गंध आ रही थी। इसके अलावा खोवा के दो नमूने भी भरे। इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके शुक्ला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल, राम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अभियान खत्म, 26 नमूने भरे
बदायूं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा होली पर 14 मार्च से चलाया गया छापामार अभियान सोमवार को समाप्त हो गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी ने बताया कि अभियान भले ही 21 मार्च को खत्म हो गया है और इस अभियान के दौरान 26 नमूने लिए गए हैं लेकिन विभाग की रेंडम चेकिंग जारी रहेगी। कार्रवाइयां होंगी और नमूने भी लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें