फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई दरकिनार, बाजार में होली का खुमार

Mon, 21 Mar 2016 11:12 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
होली
विज्ञापन
महंगाई बढने के बावजूद होली पर बाजारों में खासी रौनक नजर आ रही है। होली के तैयारियां करने के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। शहर में तमाम स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में रंग-गुलाल और पिचकारी की दुकानें सज गई हैं, जिन पर भारी संख्या में ग्राहक उमड़ रहे हैं। इसके साथ ही गारमेंट्स और किराना की दुकानों में ग्राहकों की भारी संख्या मौजूद रहती है। शहर में कई मॉल खुल जाने के साथ एक बड़ा वर्ग मॉल में खरीदारी कर रहा है। 
विज्ञापन

रोजाना में जहां शहर में शाम ढलते ही दुकानों पर ताले लगने शुरू हो जाते हैं। वहीं इन दिनों होली की खरीदारी के चलते देर रात तक दुकानें खुली रहती हैं, जिन पर ग्राहकों की खासी भीड़ रहती है। खासतौर पर शहर के बड़ा बाजार और मॉल में ग्राहकों की भीड़ हर वक्त रही है, इस बार भी जींस और टीशर्ट के साथ शार्ट कुर्ते लोगों की पसंद बने हुए हैं। होली पर ग्राहकों की भारी भीड़ को देखते हुए गारमेंट्स संचालकों और मॉल के संचालकों ने कर्मचारियों को ओवरटाइम करने पर इंसेटिव देने की घोषणा की है। इससे ग्राहक देर रात होली की खरीदारी करने में लगे हुए हैं। 
-----
मुख्य बाजारों में लगा रहा जाम 
बदायूं। ग्राहकों की उमड़ रही भीड़ की वजह से शाम को सन्नाटे में नजर आने वाले बाजारों के साथ मुख्य बाजारों में भी जाम लग रहा है। इससे शहर के मुख्य स्थानों पर वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से राहगीरों और वाहन चालकों निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें