फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

विज्ञापन
वजीरगंज में हुए हादसे में घायल हुए युवक।
विज्ञापन
वजीरगंज। वजीरगंज-आंवला मार्ग पर ग्राम रामदांडी के पास बुधवार देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बरेली रेफर कर दिया गया। तीनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

घायलों की पहचान धनवीर पुत्र उदयवीर (25 वर्ष), रुस्तम पुत्र रतनपाल (23 वर्ष) और वीरेश पुत्र भानु प्रकाश (25 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों ग्राम रामदांडी के रहने वाले हैं। तीनों एक बाइक से बरौर से अपने गांव लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया घायलों का उपचार कराया जा रहा है, तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें